पुलिस ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा, लोगों को दिया सुरक्षा का एहसास
महराजगंज,
भिटौली थानाध्यक्ष कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत शिकारपुर चौकी इंचार्ज मय फ़ोर्स पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
थानाध्यक्ष भिटौली व चौकी इंचार्ज शिकारपुर ने भारी पुलिस बल के साथ देर शाम शिकारपुर अन्तर्गत दोनों चौराहे तक पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया व शान्तिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की।
गश्त का नेतृत्व थानाध्यक्ष भिटौली ने किया।पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी।
लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है,परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा।
पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं।

