👇👇👇
एएसआई करतार सिंह को मिलेगा उत्कृष्ट पदक
चंबा में 2017 में चोरों ने भलेई माता मंदिर में स्थापित माता की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति चुराई थी।
करतार सिंह ने अपने उत्कृष्ट कार्य को निभाते हुए 24 घंटे के भीतर पंजाब से उन पांचों चोरों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया।
चंबा – पुलिस विभाग में बेहतरीन सेवाओं के लिए बनीखेत निवासी एएसआई करतार सिंह ठाकुर
को हिमाचल पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से उत्कृष्ट पदक से नवाजा जाएगा। वर्तमान में एएसआई चंबा-कांगड़ा एसआईयू टीम में सेवाएं दे रहे हैं।
बेहतरीन सेवाओं से नवाजे जाने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की गई है।
इसमें एएसआई का नाम आने से घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
गौरतलब है कि अति उत्कृष्ट सेवा पदक से उन अधिकारियों को नवाजा जाता है जिनका आज तक अपनी पूरी सेवा में स्वच्छ रिकॉर्ड पाया जाता है। ऐसे कर्मी अति उत्कृष्ट सेवा पदक के पात्र होते हैं।
चंबा-कांगड़ा एसआईयू टीम के बनीखेत क्षेत्र के रहने वाले एएसआई को भी इस पदक से सम्मानित किया जाना है।
इन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान नशे के कई सौदागरों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला है। एएसआई ने पुलिस में अपनी सेवा के दौरान 3 क्विंटल चरस और 250 ग्राम से अधिक चिट्टे के कारोबारियों को पकड़ा।
वहीं अफीम की खेती करने वालों और इलाके में नशीली दवाइयों का कारोबार करने वालों पर अच्छी धरपकड़ बनाए रखी है।
चंबा में 2017 में चोरों ने भलेई माता मंदिर में स्थापित माता की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति चुराई थी। करतार सिंह ने अपने उत्कृष्ट कार्य को निभाते हुए 24 घंटे के भीतर पंजाब से उन पांचों चोरों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। उसके बाद उन्हें 2017 में डीजीपी डिस्क से नवाजा गया।
इसके दो वर्ष बाद चरस पकड़ने पर 2019 में भी डीजीपी डिस्क से नवाजा गया। इसके अलावा भी उन्हें बेहतरीन सेवाओं के लिए कई बार सम्मानित किया गया है।

