इतिहास बदलने वालों ने भूगोल बदलते देखा है–
प्रियदर्शनी दुर्गा को रण खप्पर ले चलते देखा है—?
पाकिस्तानी मद को जिसने पलभर में था चूर किया—?
अमेरिका जैसे शक्ति को भी झुकने पर मजबूर किया—–!
राष्ट नमन करता है अपनी अजर अमर इस थाती को—
बारम्बार बार नमन है उस निडर इन्दिरा गांधी को——??
31अक्टुबर1984का वह मनहूस दिन जिस दिन भारत की धरणी धरा को आलोकित करने वाला वह सितारा हमेशा हमेशा के लिए विलुप्त हो गया! जिसकी रौशनी के चकचौंध से दुश्मन देश घबराते थे वह रौशनी बुझ गई!आत्मदर्शनि भवानी दुर्गा की रण में दुश्मनों के रक्त से मां भारती की भक्त हुंकार मचाती प्रियदर्शनी ने जो इतिहास बनाया वह दुनियां में मिसाल बन गया!आयरन लेडी के नाम से ख्याति प्राप्त सम्पूर्ण जीवन संघर्षों में गुजार कर भी समदर्शी, दूरदर्शी सोच रखने वाली देश की पहली महिला प्रधान मंत्री इन्दिरा गांधी वह नाम है जिसके असाधारण कार्यों के संकलन के बिना इतिहास अधूरा है।भारत वर्ष के अभिनव काल में जब पल पल खतरा बढ़ रहा था पाकिस्तान की नापाक हरकतें जगह जगह दिक्कतें पैदा करने लगी थी विदेश निति में निपुण बिदूषि सियासत में मजबूत पकड़ रखने वाली साक्षात शक्ति स्वरुपा इन्दिरा गांधी की विप्लवी सोच ने देश पर खरोंच तक नहीं आने दिया और पाकिस्तान का विनाश कर बांग्लादेश का निर्माण कर इतिहास रच दिया?।भारत की मुक्तिवाहिनी सेना लाहौर तक बढ़ गई! पाक के लाखों सैनिक वन्धक बना लिए गए! दुनियां में हाहाकार मच गया!अमेरिका की गीदड़ भभकी कामयाब नही हुई खूंखार शेरनी की तरह दहाडती ललकारती विप्लवी तेवर लिए दुश्मन को उसकी औकात बतलाती कोहराम मचा दिया भारत की ताकत का दुनियां को एहसास दिला दिया! मगर उस समय भी ऐतिहासिक गलती हुई! उसका खामियाजा देश भुगत रहा है।उसी हमले में पीओके के साथ ही कश्मीर की तकदीर में भी नया अध्याय भारत में बिलय का जोड़ दिया गया होता तो देश आज इस हालात में पहुंच कर नहीं रोता! पाक का विखंडन कर अमेरीका का मानमर्दन कर जिस तरह से इन्दिरा गांधी ने गर्दन मरोड़ दिया अब कभी सम्भव नहीं है? चाहे लाख सूरमा पैदा हो जाय इन्दिरा गांधी जैसी हस्ती कभी पैदा नहीं होगी?।हिम्मत जज्बा देश भक्ति दूर दृष्टी कड़ी मेहनत पक्का इरादा के सूत्र के साथ अपने देश के प्रति आशक्ति का जो अनूठा इतिहास रचा सदियों सदियों तक अमिट बनकर कायम रहेगा!आज मामूली परिवर्तन पर सियासतदार नर्तन कर रहे हैं!पीओके जैसा मसला बवाल बना है! सम्प्रभुता सम्पन्न देश देश का परिवेश नहीं बदल पा रहा है! और एक वो शक्तिशाली महाकाली की अवतार प्रियदर्शिनी चामुंडा खप्परवाली थी जो रण में भीषण संहार कर देश का उद्धार कर दी।जब खालिस्तान समर्थक निर्थक लोगों की बलि ले रहे थे’ पाकिस्तान के इशारे पर अलग देश का सपना देख रहे थे!उस समय स्वर्ण मन्दिर में ही भिन्डर वाला का खात्मा कर, जिस पराक्रम के साथ अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया उसको देखकर दुनियां हैरान रह ग ई! जहर उगल रहे फुफकारते विषैले नागों का फन इस कदर कुचल दिया की उनकी आने वाली नस्लों की रूहें भी यह सोचकर कांप उठती होगी?।इस ढोंगी समाज में आज जिस तरह का खेल चल रहा है पाकिस्तान मचल रहा है उनका सौभाग्य है और देश का दुर्भाग्य है कि खप्परवाली महाकाली के बलिदान के बाद स्वाभिमान की धरती पर उस सोच का कोई सियासतदार अवतरित नहीं हुआ?।टीट फार टैंट का ज़बाब के साथ हिसाब बराबर करने वाले सियासतदार काम कम प्रचार ज्यादा करते हैं?भारतीय भू भाग पर सम्मान की प्रज्वलित आग को जन जन के बीच- अपने दिब्य प्रकाश से प्रकाशित करने वाली दुश्मनों की काल महाकाल की सहचरणि ने जब महाप्रायण के पहले खुले मंच से ऐलान कर दिया की मेरे खून का कतरा कतरा देश की आवाम को मेरे शहादत के बाद सम्बल प्रदान करेगा आश्चर्य पैदा करता है! की क्या इन्दिरा जी को पता था कि उनका अन्तिम समय आ गया है।खूफिया सूत्रो के लाख सूचना के बाद भी अपने अंगरक्षकों का तबादला नहीं कराया न अपने पास से हटाया!हंसते हंसते देश के लिए कुर्बान होकर एक नया हिन्दुस्तान का वजूद कायम करते अलविदा कर गई !ऐसी महान शख्सियत की शहादत को कोटि कोटि नमन! बार बार बन्दन के साथ अश्रुपूरित श्रद्धांजलि समर्पित 🕉️🙏🏾🙏🏾 हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है——
चमन तब जाकर कोई एक दीदावर पैदा होता है!!
जयहिंद🙏🏾🙏🏾
जगदीश सिंह सम्पादक मऊ क्रान्ति राष्टीय हिन्दी समाचार पत्र
7860503468