महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, हड़कंप
महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, हड़कंप
गोरखपुर – महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत रहस्यमय हालात में हो गई। दो दिन पूर्व हुए सिजेरियन प्रसव के बाद शुक्रवार की सुबह महिला अस्पताल में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसकी बच्ची का इलाज चल रहा है। परिवारीजन शव को लेकर घर चले गए।
बड़हलगंज क्षेत्र के नरहरपुर निवासी दीपक मिश्रा की 25 वर्षीय पत्नी अर्पिता को दो दिन पूर्व प्रसव पीड़ा शुरू हुई। प्रसव के लिए अर्पिता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सिजेरियन प्रसव कराया। अर्पिता ने बच्ची को जन्म दिया। एमसीएच विंग के दूसरी मंजिल पर उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह अचानक अर्पिता की तबीयत बिगड़ गई। जब-तक महिला अस्पताल के डॉक्टर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर करते मौत हो गई। कर्मचारियों के मुताबिक महिला को दिल की बीमारी थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।