*मूर्ति विसर्जन के विवाद में प्रधान और बीडीसी का शांति भंग में चालान*
गोरखपुर – मूर्ति विसर्जन के दौरान भरोहिया ग्राम सभा में दो पक्षों के बीच गुरुवार को हुए विवाद में पुलिस ने ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य को शांति भंग में चालान किया है।
गुरुवार की रात 11 बजे भरोहिया में मूर्ति विसर्जन से लौटने के दौरान ग्राम प्रधान सतीश तुरहा और बीडीसी संजय शर्मा तथा उनके समर्थकों के बीच कहासुनी के हुई थी। विवाद बढ़ता देख किसी ने घटना की सूचना थाने पर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया और ग्राम प्रधान सतीश एवं बीडीसी संजय शर्मा को थाने लाकर सुपुर्द कर दिया।जहां शुक्रवार को दोनों को शांति भंग में चालान कर न्यायायल में पेश किया गया जहां से दोनों को जमानत मिल गई।