नशेड़ी पति ने पत्नी पर किया एसिड अटैक पत्नी सहित दो मासूम झुलसे
गोरखपुर,कैंट थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट एक सनसनीखेज मामला आया सामने नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चियों पर किया एसिड अटैक पत्नी और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई हालाँकि दोनो मासूम बेटियों में से एक बेटी मामूली रूप से घायल बताई जा रही है, घायल पत्नी गीता सहानी बेटी अर्पिता और आराध्या एसिड अटैक में घायल हुए हैं वही मां गीता और बड़ी लड़की अर्पिता गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है मौके पर पहुँचे पीआरबी के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि एक सौ बारह कंट्रोल रूम से हमे सूचना मिली कि एक परिवार पर परिवार के मुखिया द्वारा एसिड अटैक किया गया है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने सभी घायल परिवार के लोगो को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है हालांकि घटना के बाद से पति फरार हो गया है

