(प्रकाशन हेतु)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सम्श्रीमानीय पूर्व केंद्रीय मंत्री देश की सबसे बड़ी सदन के विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुएl

जीवन परिचय:
जिस पांच साल के बच्चे के सामने उसकी मां को जला दिया गया था, आज वह देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष बन गया है।
आजादी के पहले कर्नाटक में निजाम की हुकूमत थी। बंटवारे के बाद उनके गांव वरवट्टी में भी हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़क गए। गांव पर निजाम की सेना ने हमला कर दिया। इस सेना के साथ लुटारी यानी लूटने वाले भी थे। उन्होंने पूरे गांव में आग लगा दी। इस गांव के एक घर में एक पांच साल के बच्चे के सामने उसकी मां को जला दिया गया। बच्चा देखता रह गया था।
बच्चे के पिता उसे बचाकर गांव से दूर लेकर चले गए। तीन महीने जंगल में रहे। बाद में मजदूरी करके अपने बच्चे को पाला पोसा। सबसे तारीफ की बात ये रही है पिता ने बच्चे को काम में लगाने की बजाय पढ़ाया। बच्चा बड़ा होकर अपने जिले का पहला दलित वकील बना। फिर यूनियन लीडर, फिर विधायक, कर्नाटक सरकार में मंत्री, फिर सांसद, केंद्रीय सरकार में मंत्री और अब कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष। ये हैं मल्लिकार्जुन खड़गे। उनका जीवन काफी मार्मिक और प्रेरक है।
आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी का राजनैतिक सफरनामा …
~ 9 बार विधायक
~ कर्नाटक के गृह मंत्री
~ कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष
~ विधायक दल के नेता
~ लोकसभा सांसद
~ राज्य सभा सांसद
~ केन्द्रीय मंत्री
~ लोकसभा में कांग्रेस के नेता
~ राज्य में विपक्ष के नेता
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि आज़ादी के बाद महात्मा गांधी ने इच्छा जताई थी कि कांग्रेस का अध्यक्ष कोई दलित हो। हालांकि, उस समय ऐसा नहीं हुआ। आजादी के करीब दो दशक बाद बाबू जगजीवन राम पहले दलित थे जो कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। 1970 के बाद कांग्रेस को फिर से एक दलित अध्यक्ष मिला है। कांग्रेस दावा कर सकती है कि उसने ऐसा करके महात्मा गांधी का सपना पूरा किया है। जन्मजात कांग्रेसी जमीनी स्तर से उठकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष जिन्होने गुलबर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से शुरुआत की आज राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
हम कहते नही-करके दिखाते है।
कांग्रेस का एक बड़ा एवं अनुभवी चेहरा अनुसूचित जाति से आते हैं यह संपूर्ण भारत वर्ष के दलित समाज (SC) के लिए गर्व का विषय है देश की सबसे पुरानी, लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
~
अभिमन्यु त्यागी
प्रदेश प्रवक्ता,
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी
मोबाइल: 9258039999
Abhimanyu Tyagi
Spokesperson
Uttar Pradesh Congress Committee,
10, Mall Avenue, Lucknow
Mobile: 9258039999


