महराजगंज जिले के विवादित एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल का तबादला,
नये अफसर की हुई तैनाती
महराजगंज कुंज बिहारी अग्रवाल के बुरे दिन शुरु
: महराजगंज जिले में
16 जनवरी 1962 को जन्मे फतेहपुर के बिंदकी तहसील के मूल निवासी और महराजगंज जिले में 24 फरवरी 2019 से एडीएम (FR) के पद पर काबिज कुंज बिहारी अग्रवाल के बुरे दिन शुरु हो गये हैं।
लखनऊ स्थित उच्च पदस्थ सूत्रों ने को बताया कि कुंज बिहारी का तबादला कर दिया गया है। इन्हें कानपुर मंडल के अपर आय़ुक्त पद पर भेजा गया है। इनके रिटायरमेंट में अब महज चार महीने शेष बचे हैं।
महराजगंज जिले में पंकज कुमार वर्मा को नया एडीएम (FR) बनाया गया है। ये डायरेक्ट पीसीएस अफसर हैं और अब तक अंबेडकर नगर में तैनात रहे हैं।
अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक गिर जाने के लिए कुख्यात कुंज बिहारी जब हरदोई में तैनात थे तब एक नेता का सरे-कार्यक्रम में ये पैर पकड़ते नजर आय़े थे। उस वक्त वायरल वीडियो को देख साथी अफसरों ने जमकर इनकी लानत-मलामत की थी।रिपोर्ट शिवप्रकाश जायसवाल

