*डीएम ने देशभक्त भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन अर्पित किया पुष्प*
गोरखपुर। अमृत महोत्सव एवं चौरीचौरा शताब्दी समारोह श्रृंखला के अंतर्गत भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर जिला अधिकारी सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कलेक्ट्रेट के समस्त है कर्मचारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को उनके पद चिन्हों पर चलते हुए अपने अपने पटल के कार्यों को निष्ठा व ईमानदारी के साथ निस्तारण करने का संकल्प दिलाया।
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा स्वतंत्र आंदोलन के अंतर्गत पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने असहयोग आंदोलन साइमन कमीशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया था पंडित गोविंद बल्लभ पंत महान देशभक्त कुशल प्रशासक सफल वक्ता के धनी तथा लेखनी से सशक्त थे पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा बाद में देश के गृह मंत्री के दायित्व का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था सन 1957 में महान देशभक्त कुशल प्रशासक सफल वक्ता एवं उदारमना पंडित गोविंद बल्लभ पंत को भारत की सर्वोच्च उपाधि भारत रत्न से विभूषित किया गया था जिला अधिकारी विजय किरन आनंद ने ऐसे महान देशभक्त कुशल प्रशासक सफल वक्ता एवं उदारमना के पद चिन्हों पर चलने के लिए सभी कलेक्टेड कर्मचारियों से कहा कि अपने-अपने पटलों पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत के पद चिन्हों पर चलते हुये इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने अपने कार्य निस्तारित करें।

