श्रमजीवी महिला स्वावलंबन से प्रगति का प्रतीक
गोरखपुर 19.7.2022 पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली मालती गांव से 25 वर्ष पूर्व शहर में आकर अपने परिवार का पालन पोषण किया।
ग़रीब और मेहनती होते हुए कभी भी किसी के सामने हाथ फैला कर भीख नहीं मांगा।
मालती ने अपनी मेहनत से अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण किया।
लोगों के ताने सुनने के बाद भी कभी रूकी नहीं।
अपने मेहनत के बल पर गांव में मकान बना लिया।
महिला होते हुए कभी मन पुरूषों से कम नहीं समझी और अपनी जीवन को संघर्ष के साथ जीती रही।
मालती जैसी औरतें समाज में पुजनीय है जो पति के साथ नहीं देने पर कभी हिम्मत नहीं हारतीं हैं।

