भिसवां(शिकारपुर)टैक्सी स्टैंड की हुई नीलामी,शिव कुमार मिश्रा ने मारी बाजी

महराजगंज, सदर ब्लाक स्थित भिसवां(शिकारपुर) टैक्सी स्टैंड की निलामी आज दिनाँक 21/06/2022को पूर्व सूचना के आधार पर की गई।
जिसमें ग्राम प्रधान जय गोविंद गुप्ता,हल्का लेखपाल शिला चौधरी,प्रशासनिक/नियोजन एवं विकास समिति व सहायक विकास अधिकारी के उपस्थिति में किया गया।स्टैंड की नीलामी 9माह के लिए किया गया।
नीलामी की नियुन्तम धनराशि 1,50,000रखा गया।
नीलामी की पहली बोली 50,000से बढ़कर कई ठीकेदारों के बीच बढ़कर अंतिम बोली में शिव कुमार मिश्रा ने 5,01,000 पांच लाख एक हजार में स्टैंड के ठीके को अपने कब्जे ले लिया।
इसके बाद कोई बोली नही लगी।इस मौके पर डॉक्टर कपूर ,राधेश्याम गुप्ता, हरिचरन,किरण ,मेवाती,नेउर,बुध्धु व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

