
भाटपार रानी – चैत्र नवरात्री में हर साल की तरह इस साल भी तहसील क्षेत्र के सिरसिया बाबु स्थित दुर्गा मंदिर पर श्री राम कथा का आयोजन श्री रामकथा आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया है जिसमे भब्य कलशयात्रा के साथ ही वृंदावन से आये कथावाचक श्री प्रदुम्न जी महाराज द्वारा हर रोज श्री रामकथा का अमृत रसपान कराया जा रहा है | जिसमे कथा सुनने हेतु आस पास के गावो के साथ ही काफी दूर- दूर से भी लोग आ रहे है वही कथा के पाचवे दिन श्रीराम जन्मोत्सव के बाद भगवान भोलेनाथ व कागभुसंडी का अवध धाम में प्रभु के दर्शन के लिए आना व महल में हस्तरेखा जाकर दर्शन करना का सुन्दर भजन सुन श्रद्धालु भावविभोर होकर झुमने लगे और पूरा पंडाल जय श्री राम के नारों से गुज उठा वही कथा के आरम्भ में भावनी छापर के ग्राम प्रधान श्री रमेशचन्द्र जी के द्वारा ठाकुर जी के पूजन व कथावाचक श्री प्रदुम्न जी का माल्यार्पण दीपक श्रीवास्तव (उप संपादक अमूल्यरत्न न्यूज़ ) व प्रेमचंद्र सिंह जी के द्वारा करते हुए कथा का शुभारम्भ कराया गया | वही सिरसिया बाबु के ग्राम प्रधान राजेश जायसवाल ,मुख्य जजमान रामनरेश जायसवाल ,राजेश गुप्ता , सोनू,विकाश ,जयप्रकाश सिंह के अलावा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे |

