श्री माहौर वैश्य सभा ने कान्हा गौशाला का निरिक्षण कर गोवंशों को खिलाया गुड़ और चारा
कासगंज।अमांपुर कस्बा के मोहनपुर रोड पर स्थित कान्हा गौशाला का श्री माहौर वैश्य सभा के तत्वावधान में गणमान्य लोगों ने निरिक्षण कर गोवंशों को गुड़, हरा चारा खिलाकर गो सेवा की। गौशाला में गौवशों के रख रखाव भूसा, हरे चारे,पानी की समुचित व्यवस्थाओं को देखा। गौशाला कर्मीयों से गोवंश संबंधित जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौशाला की साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। गोवंशों को चारा, पानी, समय से उपलब्ध हो। गोशाला परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए। श्री माहौर वैश्य सभा ने सभी लोगों से पहली रोटी गौमाता के लिए निकलने की अपील की। श्री माहौर वैश्य सभा के द्वारा गोशाला के लिए प्रतिदिन रिक्शा चलाने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान धीरज गुप्ता, विजयप्रकाश गुप्ता, केशव गुप्ता, कमल गुप्ता, नीरज गुप्ता, चेतन गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, सत्यप्रकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, शिवम गुप्ता, हिदेश, कान्हा आदि मौजूद रहे।

