प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को 81 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
सर्दी-खासी, वायलर बुखार, खुजली, सांस से पीड़ित लोगों की जांच कर दवा दी गई।
मौसम में बदलाव से बढ़ रहे जुकाम-बुखार और खांसी के मरीज
कासगंज। अमांपुर कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौसम में बदलाव के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगा गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्दी-खासी, वायलर बुखार, सांस, खुजली के मरीजों के आने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को भी 8 मरीज इलाज कराने के लिए प्रथामिक चिकित्सालय पर पहुंचे। इसके साथ ही प्रतिदिन पुराने मरीज भी इलाज को पहुंच रहे है। मौसम में इस समय उतार चढ़ाव के कारण ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह 10 बजे से धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। 2 बजे तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही पर्चा बनवाने वालों की अच्छी खासी लाइन लग गई। इसी तरह ओपीडी, जांच लैब और दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों और उनके साथ आये तीमारदारों की लाइन लगी रही। प्रभारी चिकित्सक डा आशीष कुमार ने बताया कि बदलते मौसम का मिजाज और दिन में गर्मी और रात में सर्दी की वजह से लोग सर्दी-खासी, सांस, बुखार, दस्त, पेट रोग, डायरियां समेत विभिन्न बीमारियों सहित अन्य संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे है। बदलते मौसम में सावधानियां बरतने की जरूरत है। ठंडे खाद्य और पेय पदार्थों से दूरी बनाकर रखें। ऐसा करने से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। फीजीशियन डाॅ गौरव तोमर ने बताया कि मंगलवार को आने वाले मरीजों में अधिकतर बदलते मौसम और पेट की शिकायत लेकर आने वाले थे। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ संजय यादव ने बताया कि बच्चों में तीन से दस वर्ष तक की उम्र वाले बच्चों की संख्या अधिक रही। यह खासी, जुकाम, बुखार, दस्त, सर्दी, से पीड़ित थे। इस दौरान प्रभारी चिकित्सक आशीष कुमार, डाॅ गौरव तोमर, डॉ दिलीप कुमार गुप्ता, डाॅ संजय यादव, डाॅ लवकुश, डाॅ नीरेन्द कुमार, डाॅ सजीव कुमार, डाॅ अजय यादव, शिखा यादव, अर्चना चौहान, बच्चन लाल, बिजेंद्र, दिनेश चन्द्र, केला वर्मा, बबली वर्मा, शालिनी, रीतु, प्रियंका, पारुल आदि मौजूद रहे।

