मतगणना के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर किया तैयारियों का मुआयना
कासगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलामजिस्ट्रेट हर्षिता माथुर द्वारा अमांपुर रोड स्थित मण्डी समिति में बनाये गये मतगणना स्थल व ईवीएम/वीवीपैड, स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया गया।
मण्डी समिति में विधानसभा वार रखी गयी ईवीएम स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं, सीसीटीवी कैमरा आदि को चैक करते हुये मुआयना रजिस्टर में अंकित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे कार्मिको को निर्देशित किया गया कि आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मतगणना के दृष्टिगत की गयी तैयारियों टेबिल, बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था आदि का भी बारिकी से निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, समस्त आर0ओ0 सहित व्यवस्था में लगाये गये अन्य प्रशासनिक गण उपस्थित रहे।

