प्रेम प्रसंग में युवक ने की गोली मारकर आत्महत्या
पड़ोस के ही रहने वाली यूवती के प्रेम संबंध
मौत से परिवार में मचा कोहराम
कासगंज। कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव धारिकपुर गांव में रविवार देर शाम एक युवक ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव धारिकपुर निवासी रजनीश का 18 वर्षीय पुत्र मगन कुमार ने रविवार की देर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक के भाई अतुल मिश्रा ने बताया कि मगन का प्रेम संबंध पड़ोस की रहने वाली एक युवती से चल रहा था। जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था। और उसने रविवार की देर शाम को नाजायज असले से खुद को सीने में गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। इस्पेक्टर अनूप भारतीय ने बताया हैं।कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

