
*गांव से शहर पहुंचा प्यासी का विवाद:हिस्ट्रीशीटर भाजपा जिला मंत्री और उसके भाई लगातार विवादों में; अब शहर में भाजपा नेता की पिटाई*
———————————-
*एंटी करप्शन मीडिया न्यूज़ संवाददाता रमाकान्त जायसवाल*
————————————-
गोरखपुर के खोराबार के प्यासी गांव के प्रधान व भाजपा महानगर जिला मंत्री औ हिस्ट्रीशीटर दिनेश जायसवाल इस समय लगातार चर्चा में हैं
एक हफ्ते से विवाद की कई घटनाएं हुई हैं। कभी दिनेश की चप्पल से पिटाई हुई, कभी उनपर कोविड वेक्सनीसेन रुकवाने का आरोप लगा, कभी उनके व उनके भाइयों पर अध्यापक को पीटने का मामला आया। अब इनका विवाद मंगलवार को शहर तक पहुंच गया।
जहां आरोप है कि कुछ लोगो ने दिनेश के भाई विजय को पीट दिया और रकम लूट ली। जिसमे दिनेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं शाम होते ही फिर गांव पर विवाद हुआ और फायरिंग हुई। दिनेश का आरोप है कि कुछ लोगो ने बेटे को पीटा और फायरिंग की। जिसमे दिनेश की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने केस दर्ज किया है।
भाजपा नेता को घोष कम्पनी चौराहे पर पीटने और लूट का आरोप
मंगलवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर व भाजपा जिला महानगर मंत्री और प्यासी के प्रधान दिनेश जायसवाल के भाई विजय जायसवाल जो कि खुद भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष है जिला अस्पताल गए थे। आरोप है कि वंहा अर्जुन, राहुल यादव, बंटी, रविन्द्र यादव पहुच गए और मारपीट कर एलआईसी का 3 हजार रुपये लूट लिया। पुलिस ने इसमें से एक आरोपित रविन्द्र यादव को पकड़ भी लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के मुकेश गुप्ता का आरोप है कि वह एक्सरे करने गए थे। जंहा विजय आदि ने मारपीट की।
विजय अपनी गाड़ी सर्विंसिंग में देने के बाद भतीजे के इलाज के लिए सदर हास्पिटल जा रहे थे। इस दौरान घटना वारदात हुई। इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दिनेश की तहरीर पर मारपीट व केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
*हिस्ट्रीशीटर के बेटे का गांव के बंधे पर हुआ था विवाद*
उधर सोमवार की शाम दिनेश के बेटे चंदन जायसवाल के साथ छपरा एवं गौरीमंगलपुर के मलौनी बांध पर विवाद हो गया। दिनेश का आरोप था कि अर्जुन आदि ने उसे पीट दिया और फायर कर दिया। दिनेश जायसवाल की तहरीर पर मंगलवार को खोरबार पुलिस ने अर्जुन यादव, मुकेश गुपता, भोला, राहुल यादव, प्रदीप यादव, राकेश, राजेश व बंटी चौधरी निवासी प्यासी के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
जबकि सोमवार को अध्यापक मुकेश गुप्ता ने भाजपा नेता व उनके भाइयों और बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया था। जिसमे खोराबार पुलिस ने दिनेश के बेटे चंदन, विजय आदि पर केस दर्ज किया था। अब आज दिनेश ने विपजसी मुकेश गुप्ता, अर्जुन आदि पर कोतवाली व खोराबार थाने में दो केस दर्ज करा दिया। मुकेश आदि का कहना है कि पेशबंदी में कोतवाली व खोराबार का आज का केस दर्ज हुआ है। पुलिस दिनेश के एजेंट की तरह काम कर रही है।
*चप्पलों से भी हुई थी पिटाई*
कुछ दिन पहले प्यासी गांव में सड़क के विवाद में दिनेश का गांव के ही बीडीसी व भाजपा कार्यकर्ता शत्रुघ्न से विवाद हुआ था। जिसमे दोनो तरफ से मार पीट हुई थी। तब महिलाओं ने दिनेश की चपल्लो से पिटाई कर दी थी। मामले में भी दोनो पक्ष की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं एक हफ्ते पूर्व गांव में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन को भी रुकवाने का आरोप दिनेश पर लगा था। जिसमे महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ से लिखित शिकायत की थी।
*गांव में दिनेश को लेकर है तनाव*
लगातर हो रही इन घटनाओं से गांव में दिनेश को लेकर गांव में तनाव है। आये दिन गांव के अलग अलग लोगो से दिनेश व उसके परिवार वालो का विवाद हो रहा है। जिससे हिस्ट्रीशीटर प्रधान दिनेश पर सवाल खड़ा हो रहा है। जिस तरह से वह लोगो पर आरोप लगातार अलग अलग केस दर्ज करा रहे है उसे लेकर भी आक्रोश है। आरोप है कि जबकि उनके व उनके परिवार वालो के खिलाफ पुलिस ने दो ही केस दर्ज किया है।
*अब गांव के लोगो ने नारा भी लगाना शुरू कर दिया है*
उनका नारा है कि प्यासी की जनता को हिस्ट्रीशीटर प्रधान से खतरा। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस नही चेती और दिनेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो कभी भी लोगो का गुस्सा आगामी चुनाव में फूट सकता है। जिसको संभालना पुलिस के लिए चुनोती हो जाएगा। दिनेश पर 12 से अधिक केस दर्ज है। वह पिछले चुनाव में जिला बदर भी हक़ था। लेकिन इस बार प्रधान बनने के बाद उसपर कोई कार्यवाई नहीं हुई।