तमंचा कारतूस के साथ एक को दबोचा
कासगंज। थाना सुन्नगढ़ी पुलिस ने चैकिंग के दौरान 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।
दिनांक 26.12.2021 को थाना सुन्नगढ़ी पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अर्जुन पुत्र खुशीराम नि. गढ़ीरामपुर थाना सुन्नगढ़ी जनपद कासगंज को कैथोला गाँव के पास सडक के किनारे बनी हनुमान जी की मढ़ी के पास वहद ग्राम कैथोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं।
पुलिस ने मामला पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की है।

