*26/12, 17:21] JP JAISWAL: देवरिया जनपद के बनकटा पुलिस ने अन्तराज्यीय पांच चोर को किया गिरफतार : अधिक मात्रा में वाहन बरामद – कार्रवाई कर भेजा जेल* *रिपोर्ट – मनीष कुमार बरनवाल*
[26/12, 17:21] JP JAISWAL: देवरिया जनपद के बनकटा पुलिस ने अन्तराज्यीय पांच चोर को किया गिरफतार : अधिक मात्रा में वाहन बरामद – कार्रवाई कर भेजा जेल
थाना बनकटा पुलिस द्वारा अर्न्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया गया भंडाफोड़, चोरी की 37 मोटरसाइकिलों के साथ 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 24.12.2021 को थानाध्यक्ष बनकटा मय हमराही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर रामपुर बुजुर्ग से एक मोटरसाइकिल प्लसर वाहन संख्या बीआर.29.एडी.9373 सवार 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा अपना नाम पता 01.मो0 आसिफ अंसारी उर्फ सोनू पुत्र मो0 इलियास निवासी-बिरमापट्टी बाजार थाना-खामपार जनपद-देवरिया, 02.बीरू कुमार पुत्र नन्दलाल प्रसाद निवासी-लक्ष्मीपुर भिंगारी बाजार थाना खामपार जनपद देवरिया बताया गया। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल के संबन्ध में कागजात मांगे जाने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल को अपने अन्य 03 साथियों के साथ बीस दिन पहले हाता जनपद गोपालगंज (बिहार) से चोरी किया गया था तथा इसका नम्बर प्लेट बदल दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा बरामद मोटरसाइकिल के नम्बर की जांच से पाया गया कि उक्त मोटरसाइकिल का सही नम्बर बीआर.29.जे.7897 होना पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूॅछ-तॉछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रताप छापर से छेरिहां जाने वाले सड़क के पास बन्द पड़े ईंट भठ्ठे में चोरी की और मोटरसाइकिल छिपा कर रखी गयी हैं, जहां पर हमारे अन्य 03 साथी उनकी निगरानी कर रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर प्रताप छापर से छेरिहां जाने वाले सड़क के पास बन्द पड़े ईंट भठ्ठे पर दबिस देते हुए 03 अभियुक्तों 01.दिनेश यादव पुत्र रामकैलाश यादव निवासी-खरहरवां थाना-उचकागांव जनपद-गोपालगंज (बिहार), 02.बृजेश कुमार चौरसिया पुत्र मोतीलाल चौरसिया निवासी-सलेमगढ़ थाना-तरयासुजान जनपद-कुशीनगर, 03.प्रितम चौहान पुत्र शम्भू चौहान निवासी-विशवनीय थाना-दरौली जनपद-सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। मौके से चोरी की छिपाकर रखी कुल 36 मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूॅछ-तॉछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा मिलकर बिहार राज्य एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलों को चोरी कर आज यहां इक्कठ्ठा किया गया है। पुलिस टीम द्वारा बरामद कुल चोरी की 37 मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा बरामद चोरी की मोटरसाइकिलों के संबन्ध में जांच से चोरी की 18 मोटरसाइकिलों के संबन्ध में पंजीकृत 18 अभियोगों का सफल अनावरण किया गया शेष चोरी की मोटरसाइकिलों के संबन्ध में जॉच की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
01.मो0 आसिफ अंसारी उर्फ सोनू पुत्र मो0 इलियास निवासी-बिरमापट्टी बाजार थाना-खामपार जनपद-देवरिया, 02.बीरू कुमार पुत्र नन्दलाल प्रसाद निवासी-लक्ष्मीपुर भिंगारी बाजार थाना खामपार जनपद देवरिया03.दिनेश यादव पुत्र रामकैलाश यादव निवासी-खरहरवां थाना-उचकागांव जनपद-गोपालगंज (बिहार), 04.बृजेश कुमार चौरसिया पुत्र मोतीलाल चौरसिया निवासी-सलेमगढ़ थाना-तरयासुजान जनपद-कुशीनगर, 05.प्रितम चौहान पुत्र शम्भू चौहान निवासी-विशवनीय थाना-दरौली जनपद-सिवान (बिहार)बरामदगी का विवरण01.चोरी की कुल 37 मोटरसाइकिलें तथा अभियुक्तों के पास से कुल 9600/-रूपये।