अपर पुलिस महानिदेशक ने की समीक्षा गोष्ठी
कासगंज। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन राजीव कृष्ण ने जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु अधीनस्थों को निर्देश दिए।
दिनाँक 26.12.2021 को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा राजीव कृष्ण द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ चुनाव संबंधी गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को भयमुक्त वातावरण एवं निष्पक्षतापूर्ण तरीके से सम्पन कराए जाने हेतु सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश पारित किए गए।
इस दौरान डीआइजी अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ दीपक कुमार व पुलिस अधीक्षक कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे उपस्थित रहे।

