राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के मीडिया विस्तार, जनसंपर्क गतिविधियों एवं महिला सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, निर्देश एवं आशीर्वाद तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से सक्रिय एवं सक्षम व्यक्तित्व सारिका दुबे जी को मीडिया प्रकोष्ठ (महिला) की राष्ट्रीय प्रभारी के पद पर मनोनीत किया जाता है।
सारिका दुबे जी सामाजिक एवं मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं तथा जनसंपर्क एवं संवाद क्षमता के माध्यम से संगठनात्मक विचारधारा को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में सक्षम हैं।
उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सारिका दुबे जी अपने अनुभव, समर्पण एवं दक्षता के माध्यम से महिला मीडिया प्रकोष्ठ को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं अधिक प्रभावशाली स्वरूप प्रदान करेंगी तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उन्हें संगठनात्मक विस्तार, मीडिया समन्वय, जनसंपर्क एवं टीम गठन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
संगठन परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।
💐 सेवा • संगठन • समाजहित • जनसंचार 💐
💐 राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट} 💐

