भागवत कथा की अमृत वर्षा
भक्ति मय हुई तीर्थ नगरी सोरो
धूमधाम से निकली भव्य शोभा यात्रा
जनपद कासगंज। सोरों हर की पैड़ी स्थित वराह भगवान मंदिर से भव्य कलश यात्रा बड़े धूमधाम बैंड बाजों के साथ निकाली गई। कलश यात्रा वराह घाट से शुरू होकर मोहल्ला चक्रतीर्थ बारू, बाजार मोहल्ला, चोसठ चौदहपोर, तिराया, रामलाल चौराहा से होती हुई ,आनाज मङी चंदन चौक, सोमेश्वर घाट पर होती हुई , मानस मन्दिर पर सम्पन्न हुई। श्रीमद भागवत कथा व्यास संजय कृष्ण भैया के ने अपने मुखार विंदु से श्रीमद भागवत महात्म,पाण्डवादि चरित्र,परीक्षत जन्म एवं श्री शुकदेव जी का प्रकट्रय आदि की अमृत वर्षा की। जिसका भक्तो ने आन्न्द लिया। यह कथा 7 नवम्बर से शुरू होकर 13नवम्बर तक चलेगी,जिसका समय दोपहर 2 से साय 6 बजे तक रहेगा। नगर पालिका अध्यक्षा मुन्नी देवी ने सभी धर्म प्रेमियों से इस कथा की अमृत वर्षा मे सम्मलित होने की अपील की है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा मुन्नी देवी, जिला मंत्री भाजपा नीतु सिंह उर्फ गुडिया बहन ,परिक्षित कुमार सम्भव,कुमार सार्थक,कृतिका सिंह एवं समाज सेवी रामेश्वर दयाल महेरे, रामगोविन्द महेरे,हरि पहलवान, अतुल तिवारी,राहुल देवल, मनोज मधुवन,राजेन्दर तिवारी पठठा, नंदकिशोर तिवारी सभासद , शैलेन्द्र महेरे, विभू पाण्डेय, ,कालीचरण माफीदार, विष्णु पडित, बाके विहारी,जयप्रकाश दुबे, पवन दुवे, वौबी भारद्धाज,अमर दुबे, आदि बङी संख्या में भागवत प्रेमी महिलाये व पुरूष मौजूद रहें।

