सचिवालय से सेवानिवृत्त महिला की शनिवार रात हत्या का राज पुलिस ने 12 घंटे से भी कम समय में खोलने का दावा किया है। महानगर कोतवाली क्षेत्र में निशातगंज की गली नंबर तीन में परिवार के अंदर ही रिश्तों की दरार इतनी गहरी हो गई कि एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई।
पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंध में बाधा बनने पर बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या की साजिश रच डाली।
घर में बुजुर्ग 65 वर्षीय निर्मला देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने किराएदार और बहू की साजिश का पर्दाफाश किया है।
जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के चलते बहू ने किराएदार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।
घटना के दौरान घर के सीसी दो घंटे तक बंद रहे, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।
पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और घर में लगे सीसी कैमरों की जांच की।
कैमरे घटना के समय बंद मिले। इसके बाद आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
जिसमें किराएदार राजन शर्मा घर से निकलते हुए दिखाई दिया। हैरानी की बात यह रही कि उसके निकलने के बाद ही घर के कैमरे फिर से चालू हो गए और उस दौरान कोई अन्य व्यक्ति घर में दाखिल नहीं हुआ।
घटना के खुलासे में डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका रही।
फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे डॉग को जब घटनास्थल के आसपास ले जाया गया तो वह सीधे कुछ दूरी पर खड़े राजन के पास पहुंच गया।
इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
मृतका का बेटा त्रिदेश बिजली विभाग में संविदा पर तैनात है और घटना के समय ड्यूटी पर था।
घर में बहू रंजना, पोता आदित्य और छोटी बेटी सान्वी मौजूद थे, जबकि बड़ी बेटी अंशिका उन्नाव में मामा के घर गई थी।
मृतका निर्मला देवी सचिवालय से रिटायर्ड थीं।
पोता जब डिलीवरी देकर लौटा तो घर के अंदर दादी को बंधे हाथ-पैर और अचेत अवस्था में पाया।
इसके बाद उसने किराएदार को आवाज दी और पिता को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपित राजन पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहीं खड़ा रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए था।
राजन (25 वर्ष) 65 वर्षीय निर्मला देवी के ही मकान में किरायेदार था, जिसका अवैध संबंध बहू रंजना (40) के साथ था।
40 वर्ष और 25 वर्ष का प्यार परवान चढ़ ही रहा था कि एक दिन निर्मला देवी ने जब अचानक इन दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया तो इसका विरोध करने लगी पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजन और बहू रंजना के बीच अवैध संबंध थे।
जिनका परिवार विरोध करता था।

