*1 नवंबर से 131 धान क्रय केंद्रों पर की जाएगी धान खरीद- डीएम*
गोरखपुर। जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद धान क्रय केंद्र अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 1 नवंबर से जनपद के 131 निर्धारित क्रय केंद्रों पर धान क्रय किया जाएगा किसी भी धान क्रय केंद्र से किसान वापस ना जाने पाए सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यों पर किसानों का धान क्रय किया जाएगा अगर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यों से किसी क्रय केंद्र द्वारा कम पैसा दिया जाता है तो तत्काल किसान मुझे या उप जिला अधिकारियों को अवगत कराएं जिससे संबंधित क्रय केंद्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके क्रय केंद्रों का निरीक्षण संबंधित अधिकारी बराबर करते रहें ताकि किसी भी क्रय केंद्र से किसी भी हालत में किसानों को वापस नहीं जाने दिया जाएगा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किसानों के खातों में तत्काल क्रय केंद्रों से पैसा भेजा जाएगा वैसे तो आधार कार्ड बैंक अकाउंट जो पहले से बैंक में दर्ज हैं उसी खाते में तत्काल पैसा जा सकता है लेकिन जिलाधिकारी ने किसानों की सुविधा को देखते हुए सहज जन सेवा केंद्र से तत्काल जिनका आधार व बैंक अकाउंट में लिंक मोबाइल नंबर मैच नहीं करता है तो तत्काल लिंक कराया जाएगा जिससे किसानों के खातों में तत्काल धानो के निर्धारित मूल्य उनके खातों में भेजा जा सके। क्योंकि अमूमन देखा जाता है कि गांव में रहने वाले लोग अधिकतर दो-तीन साल में अपना मोबाइल नंबर इधर-उधर कर देते हैं नया मोबाइल नंबर उपयोग में करने लगते हैं जिससे बैंक में लिंक मोबाइल नंबर ना रहने से उनके खाते में पैसा नहीं जा पाता है उस को ध्यान में रखते हुए सहज जन सेवा से मदद लेकर किसानों की मदद करने का कार्य किया जाएगा जिससे किसानो को इधर-उधर भटकना ना पड़े। और किसानों की मदद से हर संभव किया जाएगा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बैठक में आर एम त्ररुजेश कुमार एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

