*सीओ गोरखनाथ के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस ने पकड़े दो चैन स्नैचर*
*लूट की चैन, अवैध तमंचा, मोबाइल फोन, नगदी समेत पल्सर गाड़ी पुलिस ने किया बरामद*
गोरखपुर । एसएसपी डॉ विपिन ताडा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी सिटी सोनम कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह के नेतृत्व में शाहपुर थाने के हड़वाफाटक चौकी इंचार्ज विज्ञानकर सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की बौलिया कॉलोनी के पास दो चैन स्नैचर लूट की चैन का बंटवारा कर रहे हैं । मौके पर पहुंचे असुरन चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ओझा कांस्टेबल सतीश कुमार यादव कांस्टेबल मिथिलेश कुमार ने घेराबंदी करके दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया पूछताछ के दौरान इनकी पहचान गौतम पुत्र राजकुमार दूसरा रंजीत चौहान पुत्र विष्णु चौहान निवासी जनपद महाराजगंज के रहने वाले हैं। इनके पास से पीली धातु की चैन अवैध तमंचा 15 बोर एक जिंदा कारतूस 2 मोबाइल फोन 2000 नगद और एक पल्सर मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जनपद महाराजगंज में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

