
भाजपा नेता आशुतोष शंकर सिंह ने बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल को प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष नियुक्त करने पर दी बधाई
———————————
शिवहर—-
सह- कोषाध्यक्ष भाजपा प्रदेश आशुतोष शंकर सिंह ने बिहार प्रदेश के नए अध्यक्ष बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल को बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर 25 जुलाई 2024 को बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आदेश पर डॉक्टर दिलीप जायसवाल सदस्य बिहार विधान परिषद को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भाजपा नेता आशुतोष शंकर सिंह ने बताया है कि मूलतः खगड़िया निवासी डॉ दिलीप जायसवाल तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य पद पर रहते हुए बिहार सरकार में भूमि एवं राजस्व मंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं। वे लगातार 20 वर्षों तक भाजपा प्रदेश के कोषाध्यक्ष रहे हैं।
भाजपा नेता आशुतोष ने आशा व्यक्त की है कि डॉक्टर दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में बिहार में भाजपा बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।