प्रशांत शुक्ला होंगे फैजाबाद सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट………..
अयोध्या
अमूल्यरत्न न्यूज संवाददाता – शिवम् राज गोरखपुरी
फैजाबाद सिविल कोर्ट के न्यायिक अधिकारी सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रशांत शुक्ला अब होंगे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट। अनूपशहर से आ रहे न्यायिक अधिकारी अरविंद कुमार को बनाया गया लघुवाद न्यायालय का न्यायाधीश । फैजाबाद सिविल कोर्ट की न्यायिक अधिकारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम भव्या तिवारी होंगी सिविल जज सीनियर डिवीजन। सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय आमिर सुहेल को बनाया गया अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम। हाई कोर्ट इलाहाबाद के रजिस्ट्रार ने जारी किया नोटिफिकेशन।