श्री विष्णु महायज्ञ से भक्तमय बना सिसवा राजा, ज्ञानगंगा मे गोता लगाते श्रद्धांलु
महराजगंज,
सदर ब्लाक अन्तर्गत सिसवा राजा मे श्री विष्णु महायज्ञ का अष्ट्म दिन मे वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान हो रहा है।यह यज्ञ ग्राम सभा के सहयोग से श्री श्री 108श्री महंथ उद्धव दास जी महराज के सानिध्य मे किया जा रहा है। इस यज्ञ के आचार्य श्री विष्णुधर दुवे अपने वैदिक टोली के साथ मंत्रो किया आहुति दें रहे है। जै जै बजरंबली रामलीला मंडल अहीरौली थाना कुसीनगर से चलकर व्यास श्री कौशल किशोर दुवे यज्ञ स्थली को भक्त मय बनाये हुए है।रामलीला अपने माध्यम से भगवान राम के आदर्शो का रसपान करा रहे है।रामलीला मे राम जन्म,मारीच बध, सिताहरण से लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शो से यज्ञ स्थली को भक्त मय बनाये हुए है।श्रद्धालू अपनी श्रद्धा से तुला दान करके अपने मानव जीवन को धन्य बना रहे है।इस यज्ञ मे ग्राम सभा व आस पास के ग्राम सभाओ का विशेष सहयोग प्राप्त है

