13 वर्षीय बालक को धारदार हथियार बकुआ से वार कर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिंद्र पटेल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.09.2021 को थाना जटहां बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 115/2021 धारा 307 IPC में वांछित अभियुक्त सुवाष अंसारी पुत्र स्व0 हदीश अंसारी सा0 पुर्नहा मिश्र थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर को थानाध्यक्ष जटहा बाजार नन्दा प्रसाद वरिष्ठ उप निरीक्षक संदीप सिंह उप निरीक्षक रणवीर सिंह हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव कांस्टेबल आयुष यादव कांस्टेबल सिद्धार्थ कुमार कांस्टेबल पंचम कुमार यादव कांस्टेबल सुधीर कुमार ने गिरफ्तार कर अभियुक्त के निशादेही पर एक अदद बकुआ बरामद किया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त सुभाष को उपरोक्त अपराध संख्या 115/2021धारा 307 आई 0पी 0सी0 में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु जेल रवाना किया ।

