प्रिय मित्र के खोने का ग़म – ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें
मैं आज अपने एक मित्र के नम्बर पर फोन किया ( समाचार सुनकर मैं स्तब्ध हो गया कि किसी इंसान के जिंदगी का कोई भी भरोसा नहीं है ) मोबाइल पर उनके पुत्र विकास वर्मा की आवाज थी जो बताए की पापा इस दुनिया में नहीं रहे – हमारे मित्र श्री रामलाल वर्मा जी ( जो लोकों कारखाना चारबाग लखनऊ रेलवे स्टेशन में सिनियर इन्जिनियर के पद पर कार्यरत थे ) का दिनांक 03/11/2022 दिन वृहस्पतिवार को डेंगू बुखार होने के कारण निधन हो गया, उनका तबियत अचानक दिनांक 01/11/2022 दिन मंगलवार को ब्लड प्रेशर और सुगर बढ़ने के कारण खराब हो गया, उन्हें तत्काल राममनोहर लोहिया हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें दुसरे दिन ट्रामा सेन्टर में रेफर किया उसके बाद भी उनके बिमारी में कोई परिवर्तन नहीं हुआ उनकी हालत बिगड़ती गई फिर 03/11/2022 को रात्रि 11 बजे वो दम तोड दिए ईश्वर उनके आत्मा को शांति दे व अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके शोक संतृप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहनशीलता प्रदान करें – ऊं शांति शांति 😭😭😭

