नेत्र शिविर में 400 मरीजों की हुई जाँच, 97 का होगा निःशुल्क ऑपरेशन
सलेमगढ़, कुशीनगर। इन्द्रदेव राय मेमोरियल महिला महाविद्यालय और स्थानीय जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र मिश्र के संयुक्त प्रयास से रविवार 6 नवंबर को महाविद्यालय के प्रांगण में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 400 मरीजों के आँख का जाँच हुआ और उन्हें निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। जाँच के द्वारा 97 मरीज़ो को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इन सभी 97 मरीजों के मोतियाबिंद का आपरेशन (लेंस और दवा के साथ) निःशुल्क रहेगा और ऑपरेशन राज आई हॉस्पिटल गोरखपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख रेख में किया जाएगा।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक डॉ असीम कुमार तथा आयोजक द्वय महाविद्यालय के संस्थापक डॉ हर्ष वर्द्धन राय एवं स्थानीय जिला पंचायत सदस्य श्री हरेन्द्र मिश्र, किसान पी जी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक शम्भू राय, शिविर के व्यवस्था प्रमुख विकास कुमार सिंह (रिंकू बाबू) एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
शिविर में आये लाभार्थियों ने बताया कि जाँच की व्यवस्था और दवा निःशुल्क प्राप्त हुआ और जरूरतमंद मरीजों के लिए मात्र 150 रु में चश्मा भी उपलब्ध था।
इन्द्रदेव राय मेमोरियल महिला महाविद्यालय सलेमगढ़ में इस शिविर के आयोजन से स्थानीय सीमावर्ती क्षेत्र के सैकड़ों मरीज़ लाभान्वित हुए है।
,,ब्यूरो प्रमुख अमूल्य रत्न न्यूज कुशीनगर,,

