न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
महराजगंज,आज दिनांक 03/11/2022 को पूर्व निर्धारित सूचना के आधार पर न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय जडार पर आयोजित किया गया।जिसका शुभारंभ श्री अनिरुद्ध कुमार निराला (जिला व्यायाम शिक्षक) एवं श्री ढुनमुन प्रसाद (ग्राम प्रधान) द्वारा पूर्व माध्यमिक स्तर के बालकों के 100मी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिसमें प्रथम स्थान सत्यांश पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडिला चौधरी, द्वितीय स्थान राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय जडार एवं तृतीय स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय जडार को मिला।
पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग जूनियर स्तर कबड्डी,खो -खो का आयोजन किया गया एवं बालक एवं बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर 100मी दौड़, कबड्डी,का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित ग्राम वासियों का उत्साह देखते बन रहा था। खेल प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु सभी अध्यापक बंधुओं ने अपना सर्वोत्तम प्रयास किया ।इस मौके पर उपस्थित अध्यापको में सर्वश्री
प्रमोद पटेल, नागेन्द्र चौहान, कैलाश गुप्ता ,सुभाष वर्मा, रामेश्वर मौर्य, अरुण कुमार,मनोज कुमार, सदानंद यादव, दिलीप कुमार वर्मा, विनोद कुमार, शम्स तबरेज, अजीत भार्गव ,संत कुमार, आशीष सिंह, अजीत प्रताप, संदीप शर्मा,बालकरन एवं अध्यापकिओं में निशी कुमारी , यास्मीन जी आदि ने सहयोग प्रदान किया,।

