फोनः-2238858,2238859
फैक्सः-2239825
मीड़ियाः-2236745 फोन/फैक्स
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
नेहरू भवन 10, माल एवेन्यू लखनऊ
मीडिया विभाग
प्रकाशनार्थ- लखनऊ, 31 अक्टूबर 2022
पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को गांव गांव पहुंचाने और जनता से जोड़ने के लिए दौरे पर निकले नसीमुद्दीन सिद्दीकी

माननीय प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदरणीय श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी (पूर्व कैबिनेट मंत्र/पूर्व विधायक) नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दो नवंबर से दस नवंबर तक पश्चिमी यूपी के जिलों के दौरे पर निकलेंगे।
कांग्रेस महासचिव संगठन दिनेश कुमार सिंह की ओर से श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी का पश्चिमी यूपी के जिलों के दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने जानकारी दी कि प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 02 नवंबर को जनपद संभल से करेंगे और दौरे का समापन 10 नवंबर को जनपद रामपुर में होगा। अपने कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष जी जनपद के कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं अन्य कार्यक्रमों में सम्मानित होंगे।
दिनांक 02 नवंबर को जनपद संभल और जनपद अमरोहा, 03 नवंबर को जनपद बिजनौर और जनपद मुजफ्फरनगर, 04 नवंबर को जनपद सहारनपुर और जनपद शामली, 05 नवंबर को जनपद बागपत और जनपद गाजियाबाद, 06 नवंबर को जनपद बुलंदशहर और जनपद गौतमबुद्ध नगर, 07 नवंबर को जनपद मेरठ और जनपद हापुड़, 10 नवंबर को जनपद मुरादाबाद और जनपद रामपुर जिलों का दौरा तय किया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांव गांव तक जायेंगे : नसीमुद्दीन सिद्दीकी
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वह पार्टी की दृष्टि से पश्चिमी यूपी को तो देखेंगे ही, लेकिन पार्टी के लिए पूरे प्रदेश में कार्य करेंगे। जहां भी जरूरत पड़ेगी, वहां-वहां जाएंगे। संगठन को मजबूत करेंगे। शहर से गांवों तक संवाद करते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।
सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक/प्रतिनिधि
……………………………………
(अभिमन्यु त्यागी)
प्रदेश प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मो•- 9258039999

