प्रकाशन हेतु
श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री/पूर्व विधायक) प्रांतीय अध्यक्ष,
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने जलालपुर ग्राम के रहने वाले अनुसूचित जाति के युवक स्वर्गीय श्री बिजेंद्र के परिजनों और ग्रामवासियों से भेंट करी और कांग्रेस पार्टी की तरफ से परिजनों से दुःख जाहिर किया और प्रांतीय अध्यक्ष श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी का संदेश भी दिया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
कांग्रेस पार्टी प्रशासन से मांग करती है कि,
1.) अनुसूचित जाति समाज के युवक श्री बिजेंद्र (30 साल) पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना इंचौली की हत्या में शामिल नामजद आरोपियों व गैर नामजद आरोपियों की जांच कर दोषी पाए जाने वाले अपराधियों की जल्द से गिरफ्तारी की मांग करती है
2.) उत्तर प्रदेश सरकार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए क्योंकि मृतक अपने परिवार में कमाने वाला था और उनके परिवार की आय निम्न आय वर्ग के दायरे में आती है।
अभिमन्यु त्यागी
प्रदेश प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मोबाइल: 9258039999

