➡️पुलिस अधीक्षक ने बाल आश्रम के बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां
संत कबीर नगर ।
गरीब एवं अनाथ बच्चे भी दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं इसके लिए पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार संत कबीर बाल आश्रम पंहुच गए । पुलिस अधीक्षक के साथ उनकी पत्नी भी उपस्थित रहीं । बाल आश्रम पंहुचे एसपी ने अनाथ बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां को साझा किया । पुलिस अधीक्षक ने संत कबीर बाल आश्रम औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद के अनाथ , गरीब एवं असहाय बच्चों को प्रकाश पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए उपहार दिया । इस दौरान एसपी ने मिठाइयां , फल , मिट्टी के दिए , मोमबत्ती एवं दीपावली के त्यौहार पर उपयोग होने वाली वस्तुओं को वितरित किया । पुलिस अधीक्षक के साथ बच्चों ने खुशियों को साझा किया । पुलिस अधीक्षक के इस मानवीय कार्य की भूरि – भूरि सराहना की जा रही है ।
रिपोर्ट : मारुति नंदन

