*प्रयागराज न्यूज़:-दीपावली की तैयारी में पानी नदारद*
*हनुमानगंज:-* हैण्डपम्प को हटाकर हर घर नल की सरकार की मुहिम फेल होती दिखायी दे रही हैं दीपावली के त्योहार की तैयारी में पिछले एक सप्ताह से आधा दर्जन गांवों में नल से पानी नहीं टपक रहा हैं विभागीय अधिकारियों की कुम्भकर्णी नींद शिकायत के बाद भी टूटने का नाम नहीं ले रही हैं
विकास खण्ड बहादुरपुर के कोटवा स्थित जल निगम पानी की टंकी से जुड़े गाँव कोटवा, जमुनीपुर,होलीपुर, बेलवार,दलापुर सहित आधा दर्जन गांवों में पिछले एक सप्ताह से जल आपूर्ति बाधित है एक तरफ दीपावली त्यौहार की तैयारी में लोगों को साफ सफाई और डेन्टिंग पेन्टिंग में अधिक पानी की आवश्यकता है वहीं दूसरी तरफ पिछले एक सप्ताह से जल आपूर्ति ठप होने से सरकार की हर घर में नल की मुहिम फ्लाफ होती दिख रही हैं प्रदेश सरकार एक तरफ हैण्डपम्प को हटाकर हर घर को नल से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं और इस तरह जल आपूर्ति होने पर कई गाँव पानी के अभाव में समाप्त हो जायेंगे इसके सम्बन्ध में गाँव के कुछ लोगों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की किन्तु आज तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गयी इस जल आपूर्ति की समस्या के सम्बन्ध में एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी प्रयागराज को दिया गया उसके बाद भी विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी गाँव की हालत देखने नहीं गया जल निगम टंकी पर तैनात ऑपरेटर धीरेंद्र का कहना हैं कि टंकी पर दो बोर है किन्तु एक ही मोटर से टंकी भरने का काम पिछले कई महीने से हो रहा हैं
दूसरी मोटर जो थी वह भी पिछले हफ्ते जल गयी है, जब तक मोटर नहीं बनेगी तब तक जल आपूर्ति नहीं हो सकती
वही ऑपरेटर धीरेंद्र का कहना हैं…….
कि जो मोटर अभी खराब है वो भी बोर भ्रष्ट होने के कारण खराब हुआ मोटर पानी के साथ गिट्टी उठा रहा है ऐसा आरोप ऑपरेटर का है जिसके लिए उसने संबंधित अधिकारियों को पूर्व में ही सूचित किया है जबकि उक्त टंकी के अवर अभियंता का कहना हैं दूसरे मोटर हाउस का ट्रांसफार्मर ना होने के कारण वहां से पानी की सप्लाई बाधित है किंतु लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर उक्त पंप हाउस पर नहीं है साथ ही लगभग पिछले 3-वर्ष पहले उक्त पंप के पास के भट्टे का निर्माण हुआ था जिसमें पंप हाउस से टंकी तक आने वाली मेन सप्लाई क्षतिग्रस्त हो गई थी जो आज तक नहीं बन पाई वही अवर अभियंता से जब मोटर जलने की बात कही गईं तो पहले उन्होंने मोटर जलने से इनकार किया बाद में जली है इसे माना जब यह पूछा गया कि आखिर जल आपूर्ति कब होगी तो इस पर वह अपनी चुप्पी तोडने का नाम नहीं लिया ।

