प्रयागराज न्यूज़:-
बढ़ रहा डेंगू, उत्तरप्रदेश सरकार का व्यवस्था नदारद
सिर्फ कहने भर के लिये है ढाई सौ सफाईकर्मी बहादुरपुर में
हनुमानगंज:- विकास खण्ड बहादुरपुर के दर्जनों गाँव में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं किन्तु छिड़काव और फागिंग की व्यवस्था नदारत है विकास खण्ड बहादुरपुर के कोटवा, दलापुर,मलखानपुर, लीलापुर,बरईपुर, सुदनीपुर,सरायलाहुरपुर, सहित दर्जनों गांवों में दिन प्रतिदिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं सीएचसी और पीएचसी में इन मरीजों के लिये किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है और न ही गाँव में छिड़काव की ही कोई व्यवस्था है स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी गांवों में छिड़काव और अन्य सुविधा के लिये एक खाता ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्तियों का है जिसका उपयोग कर गाँव में छिड़काव कराया जा सकता हैं किन्तु ग्राम पंचायत वह कार्य भी नहीं करा रही हैं यदि इसी तरह मरीज बढ़ते रहे तो डेंगू भी महामारी का रुप ले लेगा समय रहते यदि स्वास्थ्य विभाग और पंचायत विभाग साफ सफाई और छिड़काव पर ध्यान नही दिये तो स्थिति बिगड़ जायेगी।

