बुनकरों ने श्रध्देय मा० मुलायम सिंह यादव जी को
यादकर दिया श्रदांजलि
आज दिनांक 17.10.2022 उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के तरफ से खलीलाबाद के मोहल्ला अन्सार टोला में उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुददीन अन्सारी मीडिया प्रभारी नसीम अंसारी सरफुददोजा अंसारी के नेतृत्व में धरतीपुत्र माननीय मुलायम सिंह यादव जी को श्रद्धांजलि दी गई उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अन्सारी मीडिया प्रभारी नसीम अन्सारी ने स्व० मुलायम सिंह यादव जी की कृतियों को याद करते हुए कहा कि माननीय नेता जी ने उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के अथक प्रयास के बाद बुनकरों की मांग को मानते हुए 2006 में बुनकरों को विद्युत फ्लैट रेट पर उपलब्ध कराया जिससे बुनकरों के जन जीवन में बदलाव हुआ मा० नेता जी ने उर्दू को दूसरी राज्य भाषा का सम्मान दिया उर्दू अनुवादक, उर्दू शिक्षक की नियुक्ति कर उर्दू को रोटी रोजी से जोड़ा मा० मुलायम सिंह यादव हमारी स्मृतियों में सदैव रहेंगे।
जहां नेता जी ने जवानों के लिए किसानों के लिए महिलाओं के लिए..
गरीब अल्पसंख्यक एवं पिछड़ों के लिए पंचायत में आरक्षण जैसे तमाम ऐतिहासिक कार्य किए हैं इसी तरह से माननीय नेता जी एक शिक्षक थे और उन्होंने शिक्षा के स्तर को समझा और प्राइवेट मान्यता प्राप्त विद्यालय को अपने समय में 1100 जूनियर हाई स्कूल को तथा ढाई सौ संस्कृत विद्यालय को और ढाई सौ उर्दू विद्यालयों को सरकारी किया जिससे हजारों हजार बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर मा० मुलायम सिंह जी को यादकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा चेयरमैन पद के प्रत्यासी परवेज अहमद सहित सरफुद्दोजा अन्सारी, इलियास अन्सारी, हलीम अन्सारी, समीम अन्सारी, एखलाक अन्सारी, कौसर अली अन्सारी, हैदर अली अन्सारी, मनौवर अली अन्सारी, मो० जमा अन्सारी, वसी अहमद अन्सारी, अबहुरैहा अन्सारी, तौफीक अन्सारी, आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मारुति नंदन

