प्रयागराज
कार की टक्कर से युवक की मौत
हनुमानगंज:
मामा के घर रोशनी देखने जा रहे बाइक सवार युवक को पीछे से कार ने टक्कर मार दी जिससे गम्भीर रुप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
उतरांव थाना क्षेत्र अतरौरा निवासी रुपनाथ का लड़का अजय कुमार उम्र 26-वर्ष अपने मामा के घर बरईपुर गया था शनिवार की रात लगभग बारह बजे हनुमानगंज बाजार में रोशनी देखने जा रहा था पीछे से आ रही कार ने अजय की बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही वह गम्भीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलने के बाद भी बाजार में भीड़ होने के कारण मौके पर पुलिस वाहन भीड़ से नहीं निकल सकी इस पर चौकी प्रभारी हनुमानगंज आशुतोष दीक्षित उप निरीक्षक अश्वनी मौर्य हेड कांस्टेबल गणेश राय व कांस्टेबल प्रतीक मिश्रा के साथ तकरीबन 1.5-किलोमीटर दौड़ कर मौके पर पहुंचे दूसरी तरफ से एम्बुलेंस बुलाकर घायल को उपचार के लिये एस आर एन भेजा जहाँ उपचार के दौरान अजय की मौत हो गयी एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंचे कुछ स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को पीटकर अधमरा कर दिया क्योंकि लोगों को यह लगा कि दुर्घटना को इसी ने इन्जाम दिया है पुलिस ने बीच बचाव कर उस व्यक्ति को बचाया अजय की मौत के बाद डाक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया मृतक के पिता रुपनाथ की तहरीर पर पुलिस ने यूपी-70-डीएफ -8999 के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

