विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
गोरखपुर – डीएवी पीजी कॉलेज गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना दयानंद इकाई के तत्वावधान में प्राचार्या प्रो शैल पांडेय की अध्यक्षता में विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि खाने से पहले हाथों को साफ रखेंगे तो बीमारियां पास नहीं आएंगी।खाना खाने से पहले मुंह,आंख नाक कान छूने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से सुमन पद्धति से हाथ धोना चाहिए।इससे डायरिया की बीमारी में 30 फीसदी और हाथ की गंदगी से होने वाले संक्रमण (विशेष रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों में) 20 फीसदी तक कम हो सकते हैं। सुमन पद्धति की विधि इस प्रकार है एस पहले दोनों हथेलियों को सामने से साबुन लगा कर धुलें। यू हथेलियों को उल्टा कर साफ करें।एम मुट्ठी की सफाई करें। ए अंगूठे की सफाई करें।एन नाखून को रगड़ कर साफ करें।के कलाइयों की सफाई करें।इस अवसर पर शिवम हिमांशु श्रीराम सुरुचि रूपम अमन शालिनी आकाश अश्वनी अर्पित अंकित हसीना सुनिधि पारुल अमित काजल सहित इत्यादि छात्र छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

