अब नहीं कटेगा मनमाना चालान, सीएम योगी की सख्ती के बाद गोरखपुर में जारी हुआ
चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी अब मनमाना तरीके से चालान नहीं काटेंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों से बात करेंगे और बताएंगे कि अपनी सुरक्षा के लिए आगे से ऐसी गलती न करें। यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर चल रही मनमानी की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद यह पुलिस अधिकारियों ने यह निर्देश दिए। बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी और स्टंट करके दूसरों की जान खतरा में डालने वालों पर सख्ती जारी रहेगी। ऐसे लोगों का कंट्रोल रूम से भी चालान कटेगा।
नियमों के पालन की आड़ में करते थे मनमानी चालान
स्थानीय थाना के साथ ही चौराहे पर खड़े यातायात पुलिस के दारोगा व सिपाही यातायात नियमों का पालन कराने की आड़ में मनमानी कर रहे थे। परिवार लेकर वाहन से बाजार की तरफ निकले लोगों को भी नहीं छोड़ती थी।अगर वाहन किसी ने मजबूरी में भी कहीं खड़ा कर दिया तो अमानवीयता दिखाते हुए उसका चालान काट दिया जाता था। जिसको लेकर आमजन में काफी नाराजगी थी। कार्रवाई की जगह पुलिसकर्मी बताएंगे करें नियमों का पालन
चर्चा है कि शुक्रवार को मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच गया। उन्हें बताया कि यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर मनमानी की जा रही है। मुख्यमंत्री के नाराजगी जताने पर अधिकारियों ने चालान कर जुर्माना वसूलने की जगह जागरूक करने का निर्देश जारी कर दिया। पुलिस के अधिकारी स्कूल, कालेज और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर भी छात्रों को जागरुक करेंगे।
मनमानी तरीके से काटे जा रहे चालान पर शहर में शुक्रवार से ही लगाम लग गया।दोपहर बाद कंट्रोल रूम से मैसेज करके सभी थाना, चौकी प्रभारी को बता दिया गया कि मनमानी तरीके से दो पहिया या चार पहिया चलाने वालों का वीडियो बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि थाना व चौकी प्रभारियों को बताया गया है कि मनमापूर्ण तरीके से किसी का चालान न काटा जाए।अगर कोई नियमों की अनदेखी करता है तो उसे बताएं कि क्या गलती हुई है।वाहन चलाते समय लोग यातायात नियमों का पालन लोग करें इसको लेकर सभी स्कूलों में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।बिना नंबर प्लेट के वाहन व स्टंट करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

