यशस्वी मुख्यमंत्री ने बाढ़ क्षेत्रों का दौरा व राहत सामग्री का वितरण किया …………….

आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व गोरखनाथ पीठाधीश्वर महंत आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा लोकसभा-संतकबीर नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रवासियों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया
इस दौरान मा.विधायक खलीलाबाद श्री अंकुर राज तिवारी जी, मा.विधायक धनघटा श्री गणेश चौहान जी, मा.विधायक मेंहदावल श्री अनिल त्रिपाठी जी, श्री जगदंबा श्रीवास्तव जी (ज़िलाध्यक्ष- भाजपा) सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
आदरणीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बाढ़ प्रभावित जनपदों का निरंतर दौरा जारी है। भाजपा सरकार बाढ़ प्रभावित जनों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
आपदा के इस समय में इसका मुकाबला हम सभी को मिलकर करना होगा।
Bharatiya Janata Party (BJP)

