वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के वन्य प्राणी सप्ताह सम्पन्न
सात दिन तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
गोरखपुर – एक अक्तूबर से शुरू वन्य प्राणी सप्ताह शनिवार को सम्पन्न हो गया। शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान में आयोजित इस साल वन्य प्राणी सप्ताह एतिहासिक रहा। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस सप्ताह का हिस्सा बन जहां प्राणी उद्यान में पयर्टकों को सफेद बाघिन गीता के दीदार का तोहफा दिया। वहीं,तेंदुए के दो मादा शावकों का चंड़ी एवं भवानी नामकरण एवं उन्हें दूध पिला कर वन्यजीव प्रेमियों को उत्साह से भर दिया। वन्यजीव की सेहत का ठीक से ध्यान रखा जा सके, उन्होंने वन विभाग में पशु चिकित्सकों के अलड कैंडर की पुरानी मांग को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की।
ऐसे माहौल में शनिवार की शाम प्राणी उद्यान में समापन समारोह उल्लास के साथ मना। प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ एचराजा मोहन ने उपस्थित छात्रों एवं वन्यजीव प्रेमियों को इस सप्ताह का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं,वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि हम सब को पृथ्वी पर संतुलन बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने इस पूरे आयोजन में सहयोग देने वाली संस्था हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल समेत रोटरी क्लब मिडटाउन के श्री वाल कृष्ण अग्रवाल,वीफॉर एनिमल के श्री नितिन अग्रवाल,जीबीएस के श्री अमर जॉय सिंह और डीपीएस निधि सहित क्लिकर्स एवं बौद्ध संग्रहालय के श्री मनोज गौतम जी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव,हेरिटेज फाउंडेशन के मनीष चौबे, हेरिटेज वारियर्स से मल्लिका मिश्रा,डॉ रवि यादव,डॉ दुर्गेश नंदन,क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश पांडेय,क्षेत्रीय वन अधिकारी रोहित सिंह,सर्वज्ञ मणि त्रिपाठी, शिखर कुमार समेत प्राणी उद्यान के विभिन्न कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे
35 प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार
कार्यक्रम में प्राणी उद्यान के पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों में सिर्फ पांच को ही समयाभाव में सम्मानित किया गया था। शेष 35 प्रतिभागियों को प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ एच राजा मोहन एवं पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। जिन प्रतिभागियों प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिले थे,उन्हें प्रमाण पत्र एवं शिल्ड प्रदान किए गए।पुरस्कार प्राप्त करने वालों में फेस पेंटिंग में स्वप्निल मिश्रा,अनीशा,प्रिया पांडेय,वॉल पेंटिंग में हर्ष पाठक,ईशान श्रीवास्तव, मूर्ति कला में रुकमणी, प्रियांशी,नरगिस,रंगोली में दीपशिखा,सौम्या,शालिनी, आकांक्षा। इसके अतिरिक्त स्केचिंग,पेंटिंग,रिल मेकिंग, फैंसी ड्रेस कंपटीशन,निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न प्रतिभागियों को पुरस्कार मिला।

