अपर आयुक्त न्यायिक ने पदभार ग्रहण कर न्यायोचित किया कार्य
2017 से पेंशन के लिए भटक रही फूलमती को ट्रेजरी अफसर को पेंशन देने का दिया निर्देश
गोरखपुर – 2007 बैच के पीसीएस अधिकारी रामआसरे ने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर अपर आयुक्त न्यायिक का पदभार किया ग्रहण श्री रामआसरे की पहली पोस्टिंग गोरखपुर में न्यायिक तहसीलदार के पद था जो अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुऐ न्यायोचित कार्य किया था। संतकबीर नगर में एडीएम न्यायिक के पद पर रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। अपर आयुक्त न्यायिक का पद पिछले कुछ दिनों से आयुक्त कार्यालय में खाली चल रहा था शासन ने सीएम सिटी में अपर आयुक्त न्यायिक के पद पर रामआसरे को भेजा जो कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त सभागार में पेंशन संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु आए हुए पेंशनभोगी समस्या ग्रस्त पेंशन धारकों के समस्याओं निस्तारण किया। आज बैठक में फूलमती अपनी समस्या लेकर आई हुई थी उन्होंने अपर आयुक्त न्यायिक को बताया कि हमारे पति रामाश्रय सदर तहसील में संग्रह अमीन 1991 से अस्थाई तौर पर कार्य करते हुए अपनी सेवा दे रहे थे 2016 में उन्हें स्थाई कर दिया गया 2017 में हमारे पति रामाश्रय दिवंगत हो गए लेकिन अभी तक हमें पेंशन का लाभ नहीं दिया गया अपर आयुक्त न्यायिक ने अपनी पहली ही बैठक में पेंशन की हकदार फूलमती से कहा कि पेंशन संबंधित अपने समस्त परिपत्रों को ट्रेजरी अफसर जिज्ञासा श्रीवास्तव के पास जमा करे ट्रेजरी अफसर पत्रों की जांच कर फूलमती को पेंशन भुगतान करेगी बैठक में मौजूद ट्रेजरी अफसर जिज्ञासा श्रीवास्तव ने अपर आयुक्त के निर्देशों का अनुपालन करते हुए पेंशन भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की अपर आयुक्त के इस सराहनीय निर्णय से समस्त कर्मचारी अधिकारियों ने भूरी भूरी अपर आयुक्त न्यायिक रामआसरे का सराहना किया। फूलमती के समस्याओं का समाधान त्वरित गति से अपर आयुक्त न्यायिक ने पदभार ग्रहण करने के तत्काल बाद न्यायोचित न्याय देने का कार्य किया जो सराहनीय निर्णय किया।

