केंद्रीय बित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मोदी जी के 72वें जन्मदिन पर प्रदर्शिनी का लोकार्पण कर लोगो को सम्बोधित किया
महाराजगंज 18 सितंबर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रैन बसेरा में नगरपालिका के सौजन्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर प्रदर्शनी का लोकार्पण कर लोगों को सम्बोधित किया। पीएम मोदी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ने कहा कि देश के सपने साकार हो रहे हैं। पीएम के बर्थडे पर देश के हर कोने में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि आज भारत का विकास हो रहा है,आत्मनिर्भर की परिकल्पना साकार होगी। ने कहा कि आज भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर है। इस प्रदर्शनी में पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन काल, उनके व्यक्तित्व, उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों को चित्रों में दिखाया गया है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ,नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, डॉक्टर आशीष मिश्रा, भीष्म तिवारी, सभासद श्याम नारायण यादव, वीरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर सूरज सिंह, धीरज तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय, प्रदीप गौड़, आकाश श्रीवास्तव ,मुरली निगम, पूर्व प्रधान अजय दुबे के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

