भारत मे 11सितंबर को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, आधा झुका रहेगा राष्ट्रध्वज
महराजगंज,ब्रिटेन की महारानी द्वितीय के निधन पर भारत मे एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।गृह मंत्रालय की ओर से ड़ी जानकारी के मुताबिक,11सितंबर को राष्ट्रीय शोक रहेगा।
इस दिन महारानी एलिज़ावेथ के सम्मान मे भारत मे राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
महारानी एलिज़ावेथ द्वितीय के 96वर्ष की उम्र मे निधन के बाद ब्रिटेन कई खेल आयोजन रद्द कर दिए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की महारानी एलिज़ावेथ द्वितीय के निधन पर शोक जताया।
पी एम मोदी ने कहा की उन्हें हमारे समय की दिग्गज के रूप मे याद किया जायेगा।
उन्होंने अपने देश और लोगो को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन मे गरिमा और शालीनता का परिचय दिया।
प्रधानमंत्री ने यह भीं कहाँ की मैं उनके निधन से आहत हूँ। इस दुख की घड़ी मे मेरी संवेदना उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगो के साथ है।

