*नौकरी का.झासा देकर रिश्तेदार ने नबालिग से हफ्तों दुष्कर्म किया*
प्रतापगढ़ में नाबालिक को नौकरी का झासा देकर कानपुर ले गया रिश्तेदार, वहा हफ्तों करता रहा बलात्कार। पीड़ित परिजन खोजबीन करते आरोपी के घर पहुंचे तो गाली देते हुए जान से मारने कि धमकी देते हुए पीड़ित को भगा दिए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने मुकदमा लिखने से मना कर दिया। पीड़ित अपनी नाबालिक लड़की को लेकर न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चौखट के चक्कर काट रहा है।
गौर से देखिए इस मासूम को जो पुलिस ऑफिस में दर्द से तड़पती आँखों मे आंसू लिए रोती विलखती कुर्सी पर बैठी है। जिसे बंधक बनाकर हफ्ते भर तक रेप किया गया, घटना प्रतापगढ़ के रानीगंज कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा को नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्तेदार सिराज नाम का आरोपी जो की ग्राम गांधी नगर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी का रहने वाला है, नौकरी का सब्जबाग दिखा कर अपने साथ लेे गया और हफ्तों छात्रा के साथ बलात्कार किया। इस दौरान पीड़िता रोती गिड़गिड़ाती रही लेकिन कोई बचाने वाला नही मिला, किसी तरह मौका पाकर पीड़ित ने अपने भाई को इस बाबत बताई तो परिजन सिराज के कानपुर स्थित घर पर और तैसे तैसे आरोपी के चंगुल से छूटी नाबालिग तो थाने पहुंची जहां से उसको भगा दिया गया और आज अपने कुनबे के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर न्याय के लिए अधिकारियों के चौखट के चक्कर लगा रहे है । आप खुद सुनिए दर्दभरी दास्तान पीड़ित की जुबानी।
पीड़ित ने पुलिस अफसरों से मिल कर रोरो कर दर्द से कराहते हुए सुनाई अपनी दर्द भरी दास्तान तो पुलिस अफसरों ने मातहतों को मुकदमा दर्ज कर फौरन कार्यवाई का निर्देश दिया।
डॉ. श्रीप्रकाश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी
CON… बेटियां कही भी नही है सुरक्षित न बाहर वाले से और न ही अपनों से, हवस के पुजारियों पर कैसे लगे लगाम और सरकार के स्लोगन पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां कब और कैसे होगा सार्थक।

