मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हुआ संपन्न, गोरक्षनगरी में 432 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
अमूल्य रत्न न्यूज़ संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट
गोरखपुर – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क आयोजित भव्य समारोह में 432 बेटियों ने एक साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया।
416 बेटियों का कन्यादान,अग्नि के समक्ष सप्तपदी एवं सिंदूरदान आयोजित किया जबकि 16 बेटियों का मौलाना ने मुस्लिम समाज की परम्पराओं के मुताबिक निकाह कराया।
इस सामूहिक वैवाहिक समारोह में आशीर्वाद देने के लिए जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजबान की भूमिका में नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिए।
वर-वधु के साथ दोनों पक्ष से आमंत्रित लोगों का सहभोज भी आयोजित हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महराजगंज से आए छह ब्राह्मण पुरोहितो ने सामूहिक रूप से सनातन धर्म के मुताबिक वैवाहिक अनुष्ठान को पूर्ण कराया।
इस मांगलिक आयोजन में सामान्य वर्ग की चार बेटिया, पिछली जाति की 124, अनुसूचित जाति की 288 और अल्पसंख्यम मुस्लिम वर्ग की 16 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ।
कुछ परिवार यहां वैवाहिक गीत गाते हुए कार्यक्रम स्थल पर आए तो कुछ कार्यक्रम स्थल से ही अपनी बहू को विदा कर गांव ले गए।
आशीर्वाद देने के लिए
महापौर सीताराम जायसवाल
उप महापौर ऋषि मोहन वर्मा
विधायक विपिन सिंह,
विधायक डॉ विमलेश पासवान,
विधायक महेंद्र पाल सिंह,
ब्लाक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल,
सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह,
जिलाधिकारी कृष्णा कुरुणेश,
एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा,
सीडीओ इंद्रजीत सिंह,
जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह,
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आशुतोष पांडेय,
जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह,
जिला प्रोवेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह,
जिला पंचायती राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर,
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संदीप मौर्य,
जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास वेद प्रकाश मिश्र
समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
निकाह की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए
मौलाना रियाजुद्दीन,
मुफ्ती अजहर शम्सी,
मुफ्ती मेराज अहमद मौजूद रहे।
उन्होंने सभी का निकाह सम्पन्न कराने के बाद निकाहनामा भी तत्काल तैयार किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों बनाया माहौल
लोक गायक प्रमोद कुमार यादव एवं उनकी संस्था दर्पण एण्ड पार्टी के कलाकारों ने बिरहा और पारम्परिक लोक गायन से सामूहिक विवाह समारोह के माहौल को उल्लास एवं उत्साह से भर दिया।
घराती एवं बारातियों ने लोक गायन का आनंद उठाया।
उधर वैवाहिक समारोह का द्रोण फोटोग्राफी भी कराई गई।
स्टील और वीडियो फोटोग्राफी भी कराई गई। बर और बधु पक्ष के लोगों ने भी कार्यक्रम के फोटोग्राफ बनाए।
सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी लिया।
सहभोज का लिया आनंद
कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों और घराती एवं बराती ने बर बधु संग सहभोज का आनंद उठाया।
कार्यक्रम में 2000 से अधिक की संख्या में लोग पहुंचे थे।
घराती और बराती की गाड़ियों की पार्किंग योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र के पास की गई थी।
ताकि कार्यक्रम स्थल पर कोई असुविधा न हो।
काफी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी आयोजन स्थल पर तैनात रहे ताकि कोई दिक्कत न हो।

