
-
जज साहब के निर्णय का हृदय से अभिनंदन, उस फ़ैसले के लिए जिसमें मेरे और तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुक़दमा लिखा गया है।
चुनाव के ठीक एक दिन पूर्व हुई उस घटना के लिए जिसमें भाजपा के
गौरीबाजार मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश गुप्ता,
कार्यकर्ता साथी रवींद्र प्रजापति,
अशोक निषाद,
अमन निषाद,
अमित गोंड,
संजू सैंथवार,
सोनू सैंथवार,
राजू मल्ल
आदि को घेर कर सपा के गुंडों की तरफ़ से उन पर जानलेवा हमला किया गया।
कार्यकर्ता साथियों पर हमले की सूचना मिलते ही हम तमाम भाजपा कार्यकर्ता देवरिया से निकल घटना स्थल पर पहुँचे।
वह भी पुलिस अधिकारियों,
सैकड़ों कार्यकर्ताओं और मेरे सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में।
तब तक समाजवादी पार्टी के सभी हमलावर भाग चुके थे।
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने खुद मंडल अध्यक्ष बृजेश जी को मुक्त करा कर घर पहुँचवाया था।
अब इसी घटना में मुझ समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश देवरिया के माननीय जज साहब ने दे दिए हैं।
मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।
रही बात मुकदमों की तो न्याय की किसी भी लड़ाई और भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान की जंग लिए एक नहीं सौ सौ मुकदमे स्वीकार हैं 😊 जय देवरिया 🙏