30 मई पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार हुए सम्मानित
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने आज वरिष्ठ पत्रकार हरेंद्र दूबे , का सम्मान किया।
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कलम की आवाज इन्हीं से है और जनता की भी यही आवाज हैं।
समाज को विकास के लिए सरकार की तरह तरह की योजनाएं यही पत्रकार बताया करते हैं और जनता के शोषण को इन्हीं के द्वारा ख़बर पहुंचाया जाता है।
प्रशासन की मदत करना एवं हर योजना को जनता तक पहुंचाने में सबको बता कर जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर पत्रकार वर्ग को सम्मानित किया।

